न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 19अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतेंदु नाट्य अकादमी द्वारा आयोजित, अशोक कुमार द्वारा लिखित नुक्कड़ नाटक नारी शक्ति का नया सवेरा का सेकंड इनिंग्स विमेन थिएटर द्वारा प्रस्तुतीकरण महिमा सिंह के सौजन्य से किया गया।
इस नुक्कड़ नाटक को कानपुर के फूल बाग स्थित सड़क किनारे किया गया जिसे राहगीर वह दर्शकों ने नाटक देखकर सराहा और नारी शक्ति की थीम की उपयोगिता को समझा।
गांव वासियों के माध्यम से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में नाटक में बताया गया, इससे होने वाले लाभ और नारी के बढ़ते सम्मान और कार्यक्षेत्र को रेखांकित किया गया। नानाराव पार्क, गणेश उद्यान और जेड स्क्वायर के पास शो किए। इस नाटक का निर्देशन रुपीना मिश्रा और अन्नू गोयल ने किया, संगीत परिकल्पना अन्नू गोयल की थी।
इस नाटक में मीना मेहरोत्रा, सुमन निगम, बीना शैलेश, कविता टंडन, सुनीता वार्ष्णेय, सरिता द्विवेदी, पूनम मिश्रा, गीता पांडे, नीता पाण्डेय आदि ने अभिनय किया।

addComments
एक टिप्पणी भेजें