Customised Ads
भाजपा ने स्थापना दिवस पर चलाया गाँव चलो, बस्ती चलो’ अभियान

न्याय धारा/कानपुर नगर। गुरुवार 09अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘गाँव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के अंतर्गत किदवई नगर मंडल आर्यावर्त सेक्टर, वार्ड 88 के बसंत विहार एवं लवकुश विहार क्षेत्र में वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अभियान के काल खंड में पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश देते हुए आमजन को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कार्यकर्ताओं ने जनभागीदारी के महत्व को भी रेखांकित किया। जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ‘अंत्योदय’ के मूल मंत्र को साकार करते हुए कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क किया। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पत्रक वितरित कर लोगों को जागरूक किया गया, जिससे प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

इथकस अवसर पर दीपांकर मिश्रा, रमाकांत शुक्ला, अमित शुक्ला, अमरदीप त्रिवेदी, मनीष बाथम, धीरू त्रिपाठी, आशीष गुप्ता, भक्त दर्शन मिश्रा, सोनू सिंह जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ