Customised Ads
जनपद कानपुर नगर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक फ्लैग मार्च

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 17अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा के पर्यवेक्षण में जनपद कानपुर नगर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक फ्लैग मार्च किया गया।

इस क्रम में थाना रेउना पुलिस द्वारा जनपदीय एटीएस के साथ तथा थाना चकेरी में जनपदीय क्यूआरटी व स्थानीय पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रभारी अधिकारी की अध्यक्षता में फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख मार्गों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल एवं वाहन द्वारा गश्त कर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा आमजन, व्यापारियों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही नागरिकों को अफवाहों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।

टिप्पणियाँ