Customised Ads
हम सभी को लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लेना चाहिए - अलंकार अग्निहोत्री

न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 13अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की एकादशी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज भागीरथ सेवा संस्थान परिवार तथा समाजसेवियों के सहयोग से रावतपुर गाँव स्थित भागीरथ सेवा सदन में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री जी का भव्य आगमन हुआ। उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत करते हुए उनका भव्य सम्मान किया।

रावतपुर गाँव स्थित भागीरथ  सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, प्रस्तावकों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और जोश का वातावरण रहा।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं नारों के साथ अलंकार अग्निहोत्री को रावतपुर के श्री रामलला जी महाराज के दर्शन कराते हुवे कार्यक्रम स्थल की ओर ले गये। जहाँ पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को मजबूत करना हमारा प्रथम लक्ष्य है और एकता में ही शक्ति है इसलिए सामान्य वर्ग के अधिकारों को दिलाने के लिए हमने एकजुट हर हाल में होना पड़ेगा तभी हम समाज में जी पाएंगे अन्यथा वर्तमान राजनीति में सामान्य वर्ग का जीना दुश्वार हो गया है।

हमें अपने अधिकारों के लिए राजनीतिक मंच चाहिए तभी राजनीतिक दोहन, हम सभी का बंद हो पाएगा इसीलिए राजनीतिक पार्टी का गठन किया गया है हमें खुशी है आप लोगों का उत्साह देखकर और आशा करते हैं आने वाले चुनाव में हम अपने समाज की सार्थकता को सिद्ध कर पाएंगे। हम सभी को लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज सेवी अंकित गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता डी एन द्विवेदी, बउवन गुप्ता, डाक्टर राहुल रत्न द्विवेदी, अधिवक्ता डाक्टर रोहित कुमार द्विवेदी, उत्कर्ष त्रिपाठी सोनू गुप्ता आदि उपस्थित रहे भगीरथ सेवा संस्थान की महासचिव डाक्टर ललिता द्विवेदी के साथ ही संस्थान के अन्य पदाधिकारियों ने भी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया तथा आने वाले समय में जन-जन तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ