न्याय धारा/कानपुर नगर। रविवार 12अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की दसमी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल महोदय के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा महोदय के मार्गदर्शन में कमिश्नरेट कानपुर नगर के चारों जोन में फ्लैग मार्च किया गया।
जिसमें पूर्वी जोन में थाना कलक्टरगंज, पश्चिम जोन में थाना अर्मापुर, सेन्ट्रल जोन में थाना ग्वालटोली तथा दक्षिण जोन में थाना सेन पश्चिम पारा में स्थानीय पुलिस एवं पीएसी बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रभारी अधिकारी की अध्यक्षता में फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च के काल खंड में प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती गई। इस समय आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
चैकिंग के दौरान प्रमुख चौराहो, बाजार व सड़क किनारे लगे अवैध अतिक्रमण को हटवाते हुए सम्बन्धित का चालान अन्तर्गत धारा-34 पुलिस एक्ट में किया गया। उक्त फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस की सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते हुए यह स्पष्ट किया गया कि कानपुर नगर पुलिस

addComments
एक टिप्पणी भेजें