न्याय धारा/कानपुर नगर। शनिवार 04अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज कमिश्नरेट कानपुर नगर में #मिशन_शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम व मिशन शक्ति टीम द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया।
इस काल खंड में महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा एवं नारी स्वावलंबन के संबंध में जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1098, 112, 181, 102, 108 व 1930 (साइबर हेल्पलाइन) की जानकारी दी गई।
साथ ही उपलब्ध जन सुविधाओं एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) के सुरक्षित उपयोग के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन देते हुए पंपलेट वितरित किए गए।

addComments
एक टिप्पणी भेजें