Customised Ads
भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए - जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह

न्याय धारा/ कानपुर नगर। गुरुवार 23अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी विभागों एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने प्रकोष्ठों की टीमों का गठन मंडल स्तर तक शीघ्र पूर्ण करें, जिससे संगठन की कार्यक्षमता और विस्तार दोनों में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी के विचारों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करना चाहिए। मंडल स्तर तक मजबूत टीम तैयार होने से पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा और समाज के हर वर्ग तक पहुंच सुनिश्चित होगी। मीडिया प्रभारी संजीव बेरी ने बताया बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना रहा। 

टिप्पणियाँ