न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 18अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज रात 8:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा राष्ट्र के नाम संदेश भाजपा कानपुर उत्तर द्वारा सामूहिक रूप से हर वार्ड में सुना गया।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा देश की नारी शक्ति कांग्रेस,समाजवादी पार्टी, टी एम सी द्वारा किए गए पाप को कभी माफ नहीं करेगी और इसका जवाब इन दलों को मिलेगा इन्होंने देश की आधी आबादी की उड़ान को रोकने का कुचक्र किया है।
इन दलों को डर था कि यदि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हो गया तो इनका परिवार वाद का वर्चस्व खत्म हो जाएगा।कल का दिन भारत के लोकतंत्र के इतिहास पर धब्बा है।देश में होने वाले हर रिफॉर्म को कांग्रेस और इन दलों ने हमेशा रोकने का काम किया।
कांग्रेस के इन इन छलो का परिणाम देश की पीढ़ियों ने भुगता है। देश की बेटी मां बहने कांग्रेस और सपा जैसे दलों को जवाब जरूर देगी।उन्होंने कहा नारी शक्ति को भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही। प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति से बिल न पास कराने पर माफी मांगते हुए कहा कि देश की नारी शक्ति का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है।उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रुकेगा नहीं हमारा देश की आधी आबादी को उसका हक दिलाने का संकल्प पूरा करना ही है।प्रधान मंत्री का विभिन्न वार्डों में नारी शक्ति के साथ सुनने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, महापौर प्रमिला पांडे, विधायक नीलिमा कटियार, सलीम बिश्नोई सुरेंद्र मैथानी अनूप अवस्थी अनुराग शर्मा आदि उपस्थित रहे।


addComments
एक टिप्पणी भेजें