न्याय धारा/कानपुर नगर। रविवार 12अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की दसमी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव महोदय द्वारा सेंट्रल जोन कार्यालय, स्वरूप नगर पर मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज व अनवरगंज तथा सेंट्रल जोन के समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी में निम्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए-
- विगत माह में घटित अपराधों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
- अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी रणनीतियों पर चर्चा कर कार्य योजना तय की गई
- लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए
- वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं वारंट/तामील में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया गया
- महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों में सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया
- साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष सतर्कता एवं कार्यवाही के निर्देश दिए गए
- संगठित अपराध के विरुद्ध अभियान चलाने पर बल दिया गया
- बीट पुलिसिंग को मजबूत करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
- जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने पर जोर दिया गया
- कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत निगरानी के निर्देश दिए गए

addComments
एक टिप्पणी भेजें