Customised Ads
नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करना विपक्ष के महिला विरोधी चरित्र का प्रमाण, मातृ शक्ति मांगेगी हिसाब - प्रकाश पाल

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 17अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने संसद में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के विरोध को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने इस ऐतिहासिक विधेयक के खिलाफ मतदान कर न केवल संसदीय मर्यादाओं को तोड़ा है, बल्कि देश की आधी आबादी यानी मातृ शक्ति का घोर अपमान किया है।

प्रकाश पाल ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को सशक्त होने से रोका है। उन्होंने कहा, "जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को उनका संवैधानिक हक देने के लिए आगे बढ़े, तो कांग्रेस पोषित विपक्ष ने एकजुट होकर इस विधेयक को रोकने का कुत्सित प्रयास किया। देश की महिलाएं इस अपमान को कभी नहीं भूलेंगी और अब हर उस सांसद व पार्टी को घेरा जाएगा जिन्होंने इस बिल का विरोध किया है।"


अधर्म के विरुद्ध फूटा जनता का गुस्सा: अनिल दीक्षित*

भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने विपक्ष की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि विपक्ष ने जिस तरह से संसद के भीतर इस विधेयक के खिलाफ मतदान किया, उसने उनके दोहरे चरित्र को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष के इस कृत्य से महिलाओं में घोर निराशा और जबरदस्त गुस्सा है, जो अब सड़कों पर दिखाई दे रहा है।विपक्ष के इस रवैये के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने रात 10 बजे कानपुर के परेड चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। "मातृ शक्ति के सम्मान में, भाजपा मैदान में" के नारों के साथ महिला कार्यकर्ताओं ने विपक्ष का पुतला बनाया और जुलूस निकाला। आक्रोशित महिलाओं ने पुतले को आग के हवाले कर यह संदेश दिया कि जो दल महिलाओं के अधिकार के खिलाफ खड़ा होगा, उसे देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

पुतला दहन में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल महापौर प्रमिला पांडे विधायक नीलिमा कटियार जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा सरोज सिंह सीमा एमबीए पूनम कपूर,किरन तिवारी,रीता पासवान, नवाब सिंह ,बबीता निगम अभिमन्यु सक्सेना हर्षित श्रीवास्तव लाला शुभ्रा अवस्थी , विनोद पाल ,प्रशांत त्रिपाठी,राधा सैनी, सहित सैकड़ों महिला उपस्थित रही।

टिप्पणियाँ