न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 20अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की तृतीया (अक्षय तृतीया), बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल, अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा सेन्ट्रल जोन कार्यालय पर साइबर अपराध की रोकथाम, त्वरित कार्यवाही एवं जन-जागरूकता के सम्बन्ध में गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में सेन्ट्रल जोन के समस्त थानों पर नियुक्त साइबर प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी में निम्न बिन्दुओं पर विशेष रूप से चर्चा एवं दिशा-निर्देश दिए गए:
- बढ़ते साइबर अपराधों (ऑनलाइन ठगी, बैंक/UPI फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी कॉल, OTP फ्रॉड आदि) पर प्रभावी नियंत्रण।
- NCRP (National Cyber Crime Reporting Portal) का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश।
- आम नागरिकों को NCRP पोर्टल की जानकारी देकर जागरूक करने हेतु निर्देश:
- पोर्टल वेबसाइट: https://www.cybercrime.gov.in
- साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल शिकायत हेतु साइबर टोल-फ्री नम्बर 1930 का व्यापक प्रचार-प्रसार।
- पीड़ितों की त्वरित सहायता, बैंक खातों/लेन-देन को शीघ्र फ्रीज कराने हेतु समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करना।
- प्रत्येक थाने पर साइबर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं सतत मॉनिटरिंग पर बल।
- आमजन को जागरूक करने हेतु: सोशल मीडिया, जन-चौपाल,थाना स्तर पर जागरूकता अभियान पम्पलेट/पोस्टर के माध्यम से प्रचार
- नागरिकों को यह जानकारी देना कि: किसी भी अनजान कॉल/लिंक/QR कोड पर विश्वास न करें OTP, बैंक विवरण, UPI पिन किसी से साझा न करें
- साइबर प्रभारी अधिकारियों को तकनीकी दक्षता बढ़ाने, नियमित प्रशिक्षण लेने एवं आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश।
- प्रत्येक साइबर अपराध में तकनीकी साक्ष्यों के संकलन एवं विधिक प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने पर जोर।

addComments
एक टिप्पणी भेजें