न्याय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 15अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी (प्रदोष), बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित “नारी शक्ति वंदन अभियान” के अंतर्गत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीन स्टूडेंट वेलफेयर (DSW) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल आयोजन एसोसिएट DSW एवं एनएसएस अटल यूनिट की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. ममता तिवारी के नेतृत्व में किया गया।
विद्यार्थियों ने नारी सशक्तिकरण विषय पर आकर्षक पोस्टर तैयार कर प्रस्तुत किए, जिनका परिसर में प्रदर्शन (डिस्प्ले) किया गया। साथ ही छात्रों ने प्रेरणादायक कोटेशन्स प्रस्तुत कर सभी को जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान DSW मैडम अंशु यादव एवं डॉ. ममता तिवारी ने नारी सशक्तिकरण पर संक्षिप्त किन्तु प्रभावशाली उद्बोधन दिया। उन्होंने महिलाओं की समाज में बढ़ती भूमिका, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे सेल्फ डिफेंस प्रोग्राम “अस्त्र” का आज अंतिम दिन भी था। इस अवसर पर जूडो-कराटे टीम के सिहान विजय सर भी उपस्थित रहे तथा उनके साथ उनकी पूरी टीम के सदस्य मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने जूडो-कराटे की विधियों का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अतिथियों का स्वागत किया, जिसे सभी ने सराहा।
कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं द्वारा नारी शक्ति वंदन विषय पर मानव श्रृंखला बनाकर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार तक गये रैली के दौरान पूरे परिसर में जागरूकता नारे लगाए गए और महिला सशक्तिकरण का संदेश प्रसारित किया गया।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज में नारी के सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में सफल रहा।

addComments
एक टिप्पणी भेजें