न्याय धारा/कानपुर नगर। मंगलवार 07अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की पंचमी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। सेक्स रैकेट के प्रकरण के सम्बन्ध में थाना कल्याणपुर पर पंजीकृत अभियोग में मुख्य आरोपी रोहित वर्मा के कुछ वीडियो वायरल हो रहे है, जिसमें से एक वीडियो में अभियुक्त रोहित वर्मा की जन्मदिन पार्टी पर 02 पुलिस कर्मी वर्दी में मौजूद दिख रहे है।
इन पुलिस कर्मियों के सम्बन्ध में जानकारी की गई तो 1) का0 दीपक चौधरी, वर्तमान तैनाती थाना सेन पश्चिम पारा व 2) का0 धर्मेंद्र कुमार, वर्तमान तैनाती थाना सेन पश्चिम पारा के रूप में पहचान हुई है।
इस कार्य से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है। शुरुआती जाँच में प्रथम दृष्टया दोनों पुलिस कर्मी के दोषी पाए जाने पर सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर की रिपोर्ट के आधार पर तत्काल प्रभाव से पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा दोनों पुलिस कर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई है साथ ही इनके विरुद्ध प्रारंभिक जाँच प्रचलित है।
addComments
एक टिप्पणी भेजें