न्याय धारा/ कानपुर नगर। गुरुवार 16अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी महोदय द्वारा बिठूर तिराहा, पनकी रोड चौकी, थाना कल्याणपुर क्षेत्र का निरीक्षण/चेकिंग किया गया।
निरीक्षण के काल खंड में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु ई-रिक्शा में लगाए जा रहे क्यूआर कोड सिस्टम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
जिन शराब की दुकानों के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी, उन्हें निर्धारित समयावधि का पूर्णतः पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही खुले में शराब सेवन कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की गई। यातायात व्यवस्था को लेकर मौके पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अवैध स्टैंड के विरुद्ध अभियान चलाकर पंजीकरण करते हुए कार्यवाही की गई, जिसमें तीन व्यक्तियों के नाम प्रकाश में आए हैं। अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भी शीघ्र आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

addComments
एक टिप्पणी भेजें