Customised Ads
आईसीसीसी के कंट्रोल रूम में स्थापित ग्रीन कॉरिडोर सेल का औचक निरीक्षण करते पुलिस उपायुक्त यातायात

न्याय धारा/कानपुर नगर। बुधवार 01अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र (आईसीसीसी) के कंट्रोल रूम में स्थापित ग्रीन कॉरिडोर सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान महोदय ने ग्रीन कॉरिडोर सेल की कार्यप्रणाली, संसाधनों की उपलब्धता तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया एवं ग्रीन कॉरिडोर सेल में नियुक्त कर्मचारियों से संवाद करते हुए शहर की भौगोलिक स्थिति, प्रमुख मार्गों, वैकल्पिक रास्तों तथा ट्रैफिक के पीक आवर्स की विस्तृत जानकारी रखने पर विशेष जोर दिया गया।

महोदय ने निर्देशित किया कि सभी ड्यूटीरत कर्मी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का अक्षरशः पालन करें। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिए गए कि ग्रीन कॉरिडोर से संबंधित प्रत्येक गतिविधि का रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से संधारित किया जाए । आमजन की सुरक्षा एवं जीवन रक्षक सेवाओं को प्राथमिकता देना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है और ग्रीन कॉरिडोर इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है ।

टिप्पणियाँ