न्याय धारा/कानपुर नगर। रविवार 05अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की तृतीया, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। जनपद कानपुर नगर के विभिन्न जोनों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु व्यापक फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्वी जोन के थाना रेलबाजार, सेन्ट्रल जोन के थाना अनवरगंज एवं पश्चिम जोन के थाना बिल्हौर व दक्षिण जोन के थाना किदवईनगर द्वारा पुलिस बल एवं पीएसी के साथ संयुक्त रूप से प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थलों पर भ्रमण किया गया।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आम नागरिकों, व्यापारियों एवं राहगीरों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति भरोसा दिलाया गया। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। जनपद में सतत गश्त एवं निगरानी जारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या शांति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु व्यापक फ्लैग मार्च
• एडमिन न्याय धारा


addComments
एक टिप्पणी भेजें