न्याय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 22अप्रैल 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तदुपरि षष्ठी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज युवा मोर्चा जिला मंत्री मीनाक्षी गुप्ता के नेतृत्व में युवा मोर्चा के सभी साथियों द्वारा महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित न होने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विपक्षी नेताओं राहुल गांधी एवं अखिलेश यादव के विरोध में उनका पुतला फूंका गया।
जिला उपाध्यक्ष शिवांग मिश्रा, कौशलेंद्र, पवन गुप्ता, अंकित, सुनील साहू आदि की उपस्थिति भी रही
कार्यक्रम के दौरान शिवांग मिश्र ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए यह बिल अत्यंत आवश्यक है, लेकिन विपक्ष के विरोध के कारण इसे पारित नहीं किया जा सका, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने भी अपने विचार व्यक्त जिला उपाध्यक्ष सीमा जी, रीता पासवान जी, सविता जी, मानसी जी , श्रुति, आकांक्षा आदि ने महिला आरक्षण के समर्थन में आवाज उठाई
कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और अंत में सभी ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा हेतु संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विपक्षी दलों के चाल चरित्र व चेहरे को निरंतर बेनकाब करने का कार्य करती रहेगी जिन्होंने देश की आधी आबादी की उड़ान को रोकने का कुचक्र किया है।

addComments
एक टिप्पणी भेजें