Customised Ads
आज फिर नारी शक्ति अधिनियम के समर्थन मे भाजपाइयों ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला फूंका

न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 27अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की एकादशी (मोहिनी एकादशी), बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। नारी शक्ति अधिनियम को संसद में गिराए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण महिला मोर्चा द्वारा जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में एक पदयात्रा का आयोजन किया गया। 

इस पुतला दहन पदयात्रा में भाजपा महिला मोर्चा, नमामि गंगे की महिलाओं तथा क्षेत्रीय महिलाओं ने मारी संख्या में भाग लिया और अपने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

मीडिया प्रभारी संजीव बेरी के अनुसार पदयात्रा बारा देवी चौराहे तक पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी का पुतला फूंका। पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने सपा और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कार्यकर्ताओं ने “अखिलेश यादव मुर्दाबाद” और “राहुल गांधी मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। 

इस मौके पर जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि नारी शक्ति अधिनियम महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम है, जिसे विपक्ष द्वारा संसद में गिराना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा इस मुद्दे पर लगातार जनजागरण करेगी और विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।

पुतला दहन में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक सुनीता देवी, पार्षद शीलू कनौजिया, नमामि गंगे की रश्मि शुक्ला, वंदना गुप्ता, मधु तिवारी, हेमलता धीमान, किरण पांडे, तरंग श्रीवास्तव, मीनाक्षी पांडे, रानी गौड ,रीता अवस्थी,सुमन देवी आज लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ