न्याय धारा/कानपुर नगर। मंगलवार 07अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की पंचमी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ० विपिन ताडा द्वारा फायर स्टेशन नर्वल, कानपुर नगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय फायर स्टेशन पर उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों, कंट्रोल रूम तथा आवासीय परिसर का गहन अवलोकन किया गया।
अग्निशमन टीम के रिस्पॉन्स टाइम का परीक्षण किया गया, जिसमें टीम द्वारा सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 02 मिनट में घटनास्थल हेतु रवाना होना पाया गया, जो संतोषजनक है। साथ ही परिसर में साफ-सफाई एवं उपकरणों के रखरखाव की स्थिति भी अच्छी पाई गई।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय में संधारित अभिलेखों जैसे फायर रजिस्टर, रेस्क्यू रिपोर्ट रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर एवं स्टोर रजिस्टर आदि का अवलोकन किया गया। प्राप्त अभिलेखों के अनुसार गत माह में नर्वल अग्निशमन केन्द्र पर आग की 11 घटनाएं तथा चालू वर्ष में अब तक 20 घटनाओं की सूचना प्राप्त हुई है। वहीं सम्पूर्ण कानपुर नगर में गत अवधि में 187 अग्निकांड तथा इस वर्ष अब तक कुल 355 घटनाएं दर्ज की गई हैं।
अग्निशमन विभाग द्वारा जनजागरूकता एवं आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अग्नि शमन एवं आपात सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके तहत नर्वल अग्निशमन केन्द्र में अब तक 26 व्यक्तियों को तथा कानपुर नगर के सभी चारों अग्निशमन केन्द्रों में कुल 293 व्यक्तियों को प्रशिक्षण प्रदान कर 'अग्नि सचेतक' के रूप में तैयार किया गया है, जिससे आपात स्थिति में प्रारंभिक स्तर पर आग पर नियंत्रण में सहायता मिल सके।
फायर स्टेशन पर कुल 23 अग्निशमन कर्मियों के लिए नियमानुसार ड्यूटी चार्ट निर्धारित है, जिसमें वर्तमान में 08 कर्मियों की तैनाती के साथ भी कार्य कुशलतापूर्वक संपादित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त R.C.S. अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा क्षेत्रों में संबंधित सूचनाओं पर पहुंच कर त्वरित पहुंच सुनिश्चित करते हुए प्रभावी अग्निशमन कार्यवाही की जा रही है।

addComments
एक टिप्पणी भेजें