Customised Ads
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्यवाही

न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 19अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। कानपुर नगर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (एनएच-34) पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु बनायी गयी कार्ययोजना के तहत एनएच-34 पर 08 स्थानों पर बैरियर स्थापित करते हुए ड्यूटी लगायी गयी है।

इसके अतिरिक्त तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर प्रत्येक 20 किमी पर 03 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गयी है जिनके माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है । 

आज की गयी कार्यवाही का विवरण-

  • राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 63 ट्रक , 06 बस ,121 चार पहिया/दो पहिया 190 कुल वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया ।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर 02 ट्रक , 05 बस , 123 चार पहिया/दो पहिया 130 कुल वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया ।
  • गंगा बैराज पर 61 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया ।

यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की आमजनमानस से अपील है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें-

  1. रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं ।
  2. वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें ।
  3. सड़क पर गति सीमा को निर्धारित रखें ।
  4. ओवरटेक हमेशा दाहिनें से करें ।
  5. यातायात के संकेतो का पालन अवश्य करें ।
  6. शराब पीकर वाहन न चलायें ।
  7. नियमों का पालन न केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है ,बल्कि दूसरों की जान की हिफाजत भी करता है ।

“सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है -नियमों का पालन करें व दूसरों को भी प्रेरित करें।”

उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा दिनांक-18.04.2026 को यातायात नियमों का पालन न करने वालो पर की गई कार्यवाही का विवरण निम्न है –

  • रॉन्ग साइड   645
  • ट्रिपल सवारी टू व्हीलर  99  
  • एचएसआरपी     32
  • अन्य     2030
  • कुल  2806

सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कण्ट्रोल/ हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें -

  1.               ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340
  2.               ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर: 9305104387

“सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि सड़क पर चल रही एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए उसे तुरंत रास्ता दें। आपकी जागरूकता, आपकी संवेदनशीलता और आपकी त्वरित प्रतिक्रिया किसी के अनमोल जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है ।” 

टिप्पणियाँ