Customised Ads
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य हस्ताक्षर अभियान आयोजित

न्याअय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 15अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी (प्रदोष), बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज कानपुर दक्षिण में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बृहस्पति महिला महा विद्यालय परिसर में एक प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष आदरणीय शिवराम सिंह जी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति महाविद्यालय की छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

कार्यक्रम के अंतर्गत “नारी शक्ति दीवार” पहल के तहत छात्राओं की एक सशक्त श्रृंखला बनाई गई, जो नारी सशक्तिकरण के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक बनी। इसके साथ ही दीवार पर विशेष बैनर लगाकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में व्यापक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें उपस्थित महिलाओं एवं नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपना समर्थन दर्ज कराया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि यह अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त बनाने, उन्हें निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देने और समाज में उनकी भूमिका को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भी एकजुट होकर महिला सशक्तिकरण के इस प्रयास को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय के प्रबंधक रत्नाकर शुक्ला एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य सोमिनी सिंह जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, अर्जुन बेरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अनीता त्रिपाठी, श्रीमती वंदना गुप्ता, राजन चौहान, जितेंद्र सचान, जिला मंत्री श्रीमती मधु तिवारी सहित अनेक गणमान्य जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ