न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 19अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 13 अप्रैल से निरंतर चलाए जा रहे आंबेडकर जयंती कार्यक्रमों के क्रम में आज सीसामऊ विधानसभा के रामबाग स्थित ‘शुभ परिणय गेस्ट हाउस’ में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
शाम 6 बजे आयोजित इस गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महापौर रविन्द्र पाटनी ने सहभागिता की।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि "जिन लोगों ने दशकों तक बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान किया और उन्हें मुख्यधारा से दूर रखने का प्रयास किया, वे आज राजनीतिक लाभ के लिए संविधान की बात कर रहे हैं।" पाल ने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद में 'मेरा संविधान-मेरा स्वाभिमान' पर विशेष चर्चा कराकर बाबा साहेब के विचारों को वैश्विक सम्मान दिया गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा समर्थित सरकार ने ही 1989-90 में बाबा साहेब को 'भारत रत्न' से नवाजकर उनके योगदान को स्वीकार किया था।
विशिष्ट अतिथि रविन्द्र पाटनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बाबा साहेब के पंचतीर्थों और उनके सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल केवल भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे हैं, जबकि धरातल पर दलितों और वंचितों के उत्थान का कार्य भाजपा सरकार ने किया है।
संगोष्ठी का कुशल आयोजन भाजपा उत्तर जिले की मंत्री रीता पासवान द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की, जबकि मंच संचालन संदीप पासवान द्वारा संपन्न हुआ। अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों का आभार जिला महामंत्री अवधेश सोनकर ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, डॉ. दिवाकर मिश्रा किशन लाल सुदर्शन,मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह,इंद्रजीत खन्ना,अनंत मिश्रा पार्षद गोविंद शुक्ला, आलोक पांडे ,सी एल बघेल सहित विधानसभा के प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें