न्याय धारा/कानपुर नगर। शुक्रवार 03अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा (हिन्दी रंगमंच दिवस), बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। एक महिला (मूल निवासी पश्चिम बंगाल) द्वारा शिकायत प्राप्त हुई कि उसे नौकरी का झांसा देकर शहर लाया गया और अनैतिक देह व्यापार में धकेला गया।
इस संबंध में थाना स्तर पर एफआईआर पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई है। पूछताछ के दौरान एक अभियुक्त, रोहित वर्मा, को हिरासत में लिया गया है। उससे गहन पूछताछ में शहर के कई होटलों के नाम प्रकाश में आए हैं, जहां इस तरह की गतिविधियां संचालित होने की आशंका है।
उक्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा विभिन्न होटलों में समन्वित (coordinated) रेड की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान होटलों के रजिस्टर, पहचान पत्र (आधार आदि) की उपलब्धता एवं सीसीटीवी व्यवस्था की जांच की जा रही है। अब तक लगभग 20 होटलों के नाम सामने आए हैं, जिनकी जांच जारी है। संबंधित होटल संचालकों को पूछताछ हेतु बुलाया जा रहा है। साथ ही अन्य संभावित पीड़िताओं एवं संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र की जा रही है। मामले में विवेचनात्मक व अन्य अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

addComments
एक टिप्पणी भेजें