न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 18अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज डी.ए.वी. ग्राउंड पर क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्रवण कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
पुलिस उपायुक्त की गरिमामयी उपस्थिति से प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों एवं आयोजकों खासा उत्साह देखा गया साथ ही अत्यंत प्रेरणादायक रहा।
पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्रवण कुमार सिंह ने युवा खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया, जिससे प्रतिभागियों में जोश और आत्मविश्वास का संचार हुआ। खेल आयोजन में उनकी सहभागिता न केवल खेलों को प्रोत्साहित करने वाला कदम है, बल्कि क्षेत्र में सामुदायिक सहभागिता और सकारात्मकता को भी बढ़ावा देती है।
महोदय ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और मेहनत के महत्व को अपनाने के लिए प्रेरित किया। पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्रवण कुमार सिंह की प्रेरणादायक उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक सफल एवं यादगार बना दिया।

addComments
एक टिप्पणी भेजें