न्याय धारा/ कानपुर नगर। मंगलवार 21अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा के मार्गदर्शन में कमिश्नरेट कानपुर नगर के चारों जोन में फ्लैग मार्च किया गया।
जिसमें पश्चिम जोन में थाना पनकी व दक्षिण जोन में थाना गुजैनी द्वारा पीएसी बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रभारी अधिकारी की अध्यक्षता में फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती गई। इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चैकिंग के दौरान प्रमुख चौराहो, बाजार व सड़क किनारे लगे अवैध अतिक्रमण को हटवाते हुए सम्बन्धित का चालान अन्तर्गत धारा-34 पुलिस एक्ट में किया गया।*

addComments
एक टिप्पणी भेजें