Customised Ads
बच्चो में पशु पक्षियों के प्रति दया और सेवा भाव उत्पन्न हो -महासचिव राजेन्द्र अवस्थी

न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 26अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की दसमी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज केशव मधुवन सेवा समिति, केशव नगर द्वारा केशव मधुवन वाटिका में बच्चों द्वारा पक्षियों को भोजन एवं पीने के लिए पानी के बर्तन वाटिका में विभिन्न स्थानों पर रखवाए गये इसका उद्देश्य बच्चो में पशु पक्षियों के प्रति दया और सेवा भाव उत्पन्न हो साथ ही पशु पक्षी भी  हमारे मित्र है शत्रु नहीं की भावना को जगाना है।

हम सब हैं ईश के बन्दे

मित्र हमारे पशु, परिंदे

             अम्मा और कहती थी नानी

             चिड़ियों को दो दाना पानी

महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने बच्चो को बताया कि पशु पक्षी दूध अंडे आदि पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही ऊंन, रेशम आदि उपयोगी वस्तुएं प्रदान करते है। कीड़े मकोड़े व मरे हुए जानवर खाकर पर्यावरण को शुद्ध करने में हमारी सहायता करते हैं।कृषि एवं परिवहन में मदद करने के साथ ही सतत कार्य करने की शिक्षा, अनुशासन एवं प्रेरणा देते हैं।पालतू जानवर जैसे कुत्ते बिल्ली, तोते, बुलबुल मानसिक संतुलन बनाने के साथ अकेलापन दूर करते है और हमे स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

आज के आयोजन में निम्न बच्चों ने शावी पाण्डेय, लक्ष्मी शुक्ला, इशिता दुबे, परीक्षित, अंश, ध्रुव, मयंक, संगीत शिक्षक श्री विजय सिंह, रेनू अवस्थी,मोहनी बाजपेई, जयंती बाजपेई,  जयराम दुबे, श्याम बिहारी शर्मा, वी के दीक्षित, अशोक शुक्ला आदि  ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ