न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 25अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की नवमी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने छत्रपति साहू जी महाराज विश्विद्यालय कानपुर में महिला जन आक्रोश सम्मेलन को संबोधित करने से पूर्व पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है।
मुगल काल से ही हमारी इस सोच पर संस्कृति पर नियोजित प्रहार होते रहे और महिला शक्ति को दोयम दर्जे का नागरिक बनाने की प्रक्रिया चलती रही जिसको अंग्रेजों ने भी बस्तूर जारी रखा इसके बाद काले अंग्रेज रूपी कांग्रेस ने अपने शासन में ऐसी कोई नीति ,कार्यक्रम और योजनाएं नहीं दी जिससे महिलाओं का उत्थान संभव हो सके।
लेकिन जबसे देश में मोदी जी की सरकार आई और प्रदेश में योगी जी की तो महिलाओं को सम्मान देते हुए उनके स्वाबलंबन, स्वास्थ,सुरक्षा,हेतु सैकड़ों योजनाएं लाई गई हर घर शौचालय, पक्के मकान,खेलो इंडिया,रानी लक्ष्मी बाई सम्मान निधि लखपति दीदी,सखी योजना,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,मिशन शक्ति योजना,पिंक पुलिस बूथ मुद्रा लोन जैसी योजनाओं के माध्यम से देश की आधी आबादी को सम्मान देने का काम किया। पत्रकार वार्ता में महापौर प्रमिला पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती पूनम द्विवेदी श्रीमती अनीता गुप्ता उपस्थित रही व प्रेस वार्ता का संचालन भाजपा कानपुर उत्तर के मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने किया।
इसके बाद छत्रपति साहू जी महाराज विश्विद्यालय के तात्या टोपे सीनेट हाल में महिला जन आक्रोश सम्मेलन का आयोजन महापौर प्रमिला पांडे की अध्यक्षता में किया गया। सम्मेलन में प्रस्तावना रखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने कहा पिछले 10- 12 वर्षों से हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने व मुख्यमंत्री योगी जी ने महिला शक्ति को सम्मान के साथ जीना सिखाया जिसको कांग्रेस और सपा जैसे दलों को बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को गिराने का काम किया इन दलों को इनके इस पाप की सजा महिला शक्ति निश्चित रूप से देगी
सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए हुए योगेंद्र उपाध्याय ने कहा हम उस देश के वाशी है जहां धरती को मातृ स्वरूप,ज्ञान की देवी सरस्वती, धन की देवी लक्ष्मी,शक्ति की देवी मां दुर्गा को अपनी मां मानते है।लेकिन विपक्ष ने इस मातृ शक्ति का अपमान किया और उनकी उड़ान को रोकने का कुचक्र कर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में गिराया बल्कि मेजे थपथपा कर नारी शक्ति को चुनौती दी ।उनकी इस चुनौती को देश की आधी आबादी ने स्वीकार कर लिया जिसका जवाब वो वोट रूपी शस्त्र से दे कर अनंतकाल तक इनको सत्ता से वंचित कर देगी। महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का बीजारोपण पंडित अटल बिहारी बाजपेई ने किया था जिसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर कीमत पर दे कर पूरा करेंगे।सम्मेलन में प्रमुख रूप से कुलपति विनय पाठक,अनीता गुप्ता,पूनम द्विवेदी, विजया तिवारी सरोज सिंह,अनीता त्रिपाठी,सीमा एमबीए,रीता पासवान जयंती वर्मा,दीप्ति सिंह,गीता गुप्ता,राधा सैनी, ज्योति शुक्ला उपस्थित रही
कार्यक्रम का संचालन डॉ रश्मि बोरे ने किया। विशेष उपस्थित जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिव राम सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा, शिवांग मिश्रा, प्रशांत त्रिपाठी की रही।
कार्यक्रम समाप्ति के बाद सैकड़ों महिला शक्ति ने जी टी रोड पर राहुल गांधी व अखिलेश यादव का पुतला फूंका।

addComments
एक टिप्पणी भेजें