Customised Ads
सीएसजेएमयू सहित भारत-नेपाल के विश्वविद्यालयों ने शैक्षिक साझेदारी पर जताई सहमति

न्याय धारा/काठमांडू/कानपुर नगर। गुरुवार 02अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (हनुमान जन्मोत्सव), बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। नेपाल की राजधानी काठमांडू में इण्डो-नेपाल एजुकेशनल समिट-2026 का आयोजन किया गया, जिसमें भारत और नेपाल के विश्वविद्यालयों के बीच उच्च शिक्षा, अनुसंधान एवं सांस्कृतिक सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। दो दिवसीय इस समिट में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर, त्रिभुवन विश्वविद्यालय, काठमांडू, लिंकन एकेडमी मैक्सवे इंटरनेशनल तथा संवृद्धि एजुकेशनल कंसलटेन्सी प्राइवेट लिमिटेड, नेपाल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

वार्ता में सीएसजेएमयू के महाविद्यालय विकास परिषद के निदेशक निदेशक प्रोफेसर राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व ने विश्विद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के कुल तेईस प्रतिधिनिधियों के दल ने त्रिभुवन विश्वविद्यालय, काठमाण्डू के प्रतिनिधि डा.एस.एन.चौधरी एव संवृद्धि एजुकेशनल कंसलटेन्सी प्राइवेट लिमिटेड के रविशंकर देव को विश्विविद्यालय की शैक्षिक सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षिक गतिविधियों में अपनी अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए साहित्य, विज्ञान, तकनीकी और आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस आदि के क्षेत्र में किस प्रकार एक दूसरे को सहयोग प्रदान किया जा सकता है।

दोनो देशों के विश्विद्यालयों के छात्रों को लाभ होगा जो कि भविष्य में दोनों देशों के मध्य अनेक प्रकार के शैक्षिक क्रियाकलापों और योजनाओं के क्रियान्वयन में सहायक होगा।  त्रिभुवन विश्वविद्यालय, काठमांडू के डा.एस.एन.चौधरी ने सीएसजेएमयू  कानपुर के कार्यों व गतिविधियों और प्रयास की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग करने की सहमति प्रदान की। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्विद्यालय के प्रतिनिधियों में प्रो. एन.मिश्रा ने दोनों देशों के मध्य स्वस्थ सम्बन्धों और छात्रों के अनुसंधान में सहयोग की बात कही. अर्थशास्त्र पर प्रोफेसर जया मिश्रा, डा.सवितुर प्रकाश गंगवार ने शिक्षा में साथ साथ दोनों देशों के मध्य सांस्कृतिक और धार्मिक समानता पर बल दिया.बौद्ध दर्शन के माध्यम से अष्टांगिक मार्ग द्वारा तनाव मुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण में छात्रों की भूमिका पर  डॉ० मिथलेश गंगवार ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में सीएसजेएमयू  कानपुर की ओर से समिट में शामिल होने नेपाल आये प्रतिनिधि मंडल में डॉ. श्याम मिश्रा, समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर, अर्मापुर पीजी कॉलेज, कानपुर प्रो.के.एन. मिश्रा, डॉ विजय मिश्रा एवं डॉ उमेश चन्द्र, डीएवी कालेज, कानपुर से प्रो. राजीव कुमार, डा चंद्र सौरभ एवम डॉ. सवितुर गंगवार, वीएसएसडी कॉलेज कानपुर से डॉ जया मिश्रा, क्राइस्ट चर्च कॉलेज से डा मीत कमल एवम डॉ अभिषेक द्विवेदी, डीजी पीजी कॉलेज से डॉ रचना सिंह एवम डॉ मिथिलेश गंगवार, भारतीय महाविद्यालय फर्रुखाबाद,डॉ आलोक विहारी लाल, नेहरू पीजी कालेज, छिबरामऊ से डॉ आशीष गुप्ता, रामसहाय राजकीय डिग्री कॉलेज, शिवराजपुर से डॉ. सतेन्द्र कुमार, अकबरपुर डिग्री कॉलेज कानपुर देहात से राम मनोहर मिश्र, जनता कॉलेज, इटावा से डॉ.मनोज कुमार यादव,  श्री कृष्ण जनका देवी डिग्री कॉलेज,,डॉ.अमित कुमार मिश्र, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, किदवई नगर, कानपुर से डा सीमा मिश्रा, सीएसजेएमयू परिसर से डॉ. स्नेह पाण्डेय,  सामाजिक संस्थान सम्राट अशोक मानव कल्याण एवं शिक्षा समिति से डा.धर्मेन्द्र कुमार सिंह रहे । समिट में शामिल सभी प्रतिनिधियों को कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो राजेश कुमार द्विवेदी ने प्रमाणपत्र वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन प्रो० मीत कमल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉo रचना सिंह ने किया ।

टिप्पणियाँ