न्याय धारा/कानपुर नगर। शुक्रवार 10अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। अर्दली रूम के काल खंड में महोदय ने लंबित एवं विचाराधीन विवेचनाओं की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने सभी विवेचकों को निर्देशित किया कि वे अपने विवेचना कार्य को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करें। साथ ही लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण एवं विवेचना की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने पर विशेष जोर दिया गया।
इसके अतिरिक्त अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ बनाने हेतु निम्न निर्देश दिए गए—
- अपराधियों का नियमित सत्यापन एवं सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।
- आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्यवाही प्रभावी रूप से की जाए।
- हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए उनका समय-समय पर भौतिक सत्यापन किया जाए।
पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही लंबित वारंट एवं नोटिसों की प्रभावी तामील पर बल दिया गया, ताकि अपराध नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाया जा सके।

addComments
एक टिप्पणी भेजें