न्याय धारा/ कानपुर नगर। मंगलवार 21अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। नारी सशक्तिकरण अधिनियम को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के महिला विरोधी विचारधारा को लेकर भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण जिले की महिलाएं पदयात्राके माध्यम से अपना आक्रोष व्यक्त करने का काम करेंगी
इस संबंध में आज जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई, बैठक में पदयात्रा की रूपरेखा, मार्ग, तिथि एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष श्री शिवराम सिंह जी ने कहा कि नारी सशक्तिकरण अधिनियम महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अधिकार देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन विपक्षी दलों द्वारा इस महत्वपूर्ण पहल का विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा की महिलाएं घर-घर जाकर जनजागरण करेंगी और पदयात्रा के माध्यम से समाज को यह संदेश देंगी कि नारी सम्मान से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि यह पदयात्रा केवल विरोध नहीं, बल्कि महिला शक्ति के जागरण और उनके अधिकारों के समर्थन का प्रतीक होगी। जिले की महिलाएं संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेंगी और विपक्ष की नीतियों का विरोध करेंगी।
बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री गणेश शुक्ला अर्जुन बेरिया जितेंद्र सचान अनीता त्रिपाठी मधु तिवारी विक्की मूरजानी तेज बहादुर पप्पू पंडित हर जीवन आदि रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें