Customised Ads
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज में ग्राम मास्टर क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 24अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज ने ग्राम-मास्टर क्विज प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया। जिसमें सुहासी सिंह ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभागिता की।

कार्यक्रम का प्रारंभ स्कूल की निदेशक डॉ. किरण झा के उद्बोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने भारत की अद्भुत पंचायती राज व्यवस्था के उद्भव एवं विकास-यात्रा पर प्रकाश डाला तथा उसके समसामयिक महत्व से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

स्कूल के सह-निदेशक डॉ. मानस उपाध्याय ने राष्ट्र-निर्माण में पंचायती राज के अमूल्य योगदान के बारे में विद्यार्थियों को बताया। प्रतियोगिता तीन चरणों में संपन्न हुई। पहले और दूसरे चरण में पंचायती राज से संबंधित सामान्य ज्ञान पर लिखित प्रश्नोत्तर हुए, जिसके माध्यम से तीन उत्कृष्ट विद्यार्थियों का चयन हुआ। उसके बाद, उनकी पंचायती राज के महत्व पर भाषण प्रतियोगिता हुई, जिसमें उन्होंने पंचायत व्यवस्था से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। प्रतियोगिता में सुहासी सिंह को प्रथम स्थान,आस्था विश्वकर्मा को द्वितीय स्थान, और आदर्श कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेता रहे ये तीनों ही विद्यार्थी राजनीति शास्त्र के हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराधा शर्मा, शैली पाण्डेय, ईशा त्रिपाठी तथा डॉ. उद्धव सुरेका ने किया।

टिप्पणियाँ