Customised Ads
महिला सशक्तिकरण की भावना को जागरूक करता नुक्कड़ नाटक 'मैं भी हूं ""का प्रदर्शन

न्याय धारा/ कानपुर नगर। गुरुवार 16अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। महिला सशक्तिकरण की भावना से पूर्ण ,सेकंड इनिंग विमेन थिएटर द्वारा नुक्कड़ नाटक 'मैं भी हूं ""का प्रदर्शन, स्वरूप नगर स्थित बाल निकुंज में किया गया।

नाटक में लगभग 12 महिलाओं ने भाग लिया जिन्होंने अलग-अलग किरण बेदी, मैरी कॉम, गुंजन सक्सेना, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन आदि के साथ-साथ सामान्य परिवार की मानसिकता पर आधारित दृश्य दिखाएं।

नाटक का लेखन व निर्देशन रूपीना मिश्रा ने किया ।सूत्रधार की भूमिका अन्नू आर गोयल व अर्चना गुप्ता ने निभाई। जोशीले और प्रेरणादायक गीतों ने नाटक को और भी प्रभावशाली बना दिया। स्थानीय नागरिकों ने नुक्कड़ नाटक का भरपूर आनंद उठाते हुए जोरदार तालियां बजा कर कलाकारों का उत्साहवर्धन व स्वागत किया।

संस्था की वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर सुमन निगम, मीना मेहरोत्रा, सरिता द्विवेदी, नीता पांडे, मोहिता चतुर्वेदी, गीता पांडे कविता टंडन, पूनम मिश्रा आदि ने अलग-अलग सशक्त भूमिका निभाई।

टिप्पणियाँ