Customised Ads
हिंदी रंगमंच दिवस पर सेकंड इनिंग वूमेन थिएटर द्वारा सम्मान

न्याय धारा/कानपुर नगर। शुक्रवार 03अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा (हिन्दी रंगमंच दिवस), बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। हिंदी रंगमंच दिवस के अवसर पर स्थानीय बाल निकुंज में सेकंड इनिंग विमेन थिएटर द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कानपुर में हिंदी रंगमंच की पहचान रहा स्वरूप नगर स्थित बाल निकुंज रंग कर्मियों की कर्मभूमि है। वर्षों से कितने नाटको का अभ्यास स्थल रहा है यह स्थान कला और संस्कृति के सहयोग सराहना का बिंदु रहा है इस कारण रंग कर्मियों ने सदैव उसे सम्मान दिया। 

इसी श्रृंखला में ,आज कैंसर जैसी भयानक बीमारी से जूझ रहे, द मोरल के संपादक वरिष्ठ पत्रकार शिव शरण त्रिपाठी जी को ,संस्था की अध्यक्ष अन्नू आर गोयल व सचिव रुपीना मिश्रा द्वारा सभी सदस्यों व कला प्रेमियों के सहयोग से ₹ 11000 की धनराशि, अंग वस्त्र व अन्य उपहार कानपुर के जाने-माने वरिष्ठ रंगमंच कलाकार राधे श्याम दीक्षित जी द्वारा दिलवाकर सम्मानित किया गया।

इसी अवसर पर सेकंड इनिंग ने अरुणिमा मिश्रा द्वारा लिखित नए नाटक का पूर्वाभ्यास भी किया गया। अपनी कला और संस्कृति को जीवित रखते हुए, नाटक के कुछ भाग में नौटंकी शैली का प्रयोग किया गया है। जिसके लिए वहां उपस्थित प्रसिद्ध नकारा वादक श्री हरिश्चंद्र जी ने अपना सहयोग प्रदान किया।

उपस्थित सदस्यों में सुमन निगम, मीना मेहरोत्रा ,सुनीता वार्ष्णेय,दीपा डालमिया, नीता पांडे ,अर्चना गुप्ता गीता पांडे ,मोहिता चतुर्वेदी ,रेनू पारिक, सरिता द्विवेदी, नीतिका रस्तोगी तथा नाटक में अभिनय करने वाले अजीत पाल ,प्रभात ,आशीष, जय आदि कलाकार व सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ