न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 13अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की एकादशी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर श्रीमान पुलिस उपायुक्त दक्षिण महोदय द्वारा थाना बिधनू क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
महोदय द्वारा लगाए गए पुलिस बल की ड्यूटी का सतत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्हें पूर्ण सतर्कता, मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही क्षेत्र में आयोजित जुलूसों को सुनियोजित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कराया जा रहा है, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है ।

addComments
एक टिप्पणी भेजें