Customised Ads
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में मोहन राकेश के प्रसिद्ध नाटक आधे अधूरे का सफल मंचन

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 17अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज द्वारा सिने-काव्य थिएटर क्लब के अंतर्गत मोहन राकेश के प्रसिद्ध नाटक आधे अधूरे का सफल मंचन यूआईईटी के लेक्चर हॉल-01 में किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन माननीय कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन तथा माननीया कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा में सम्पन्न हुआ।

नाटक के मंचन ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। विद्यार्थियों ने सशक्त अभिनय, प्रभावी संवाद प्रस्तुति और अनुशासित मंच संचालन से खूब सराहना प्राप्त की। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण यह रही कि छात्रों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की सहायता से पृष्ठभूमि संगीत और ध्वनि प्रभाव तैयार किए, जिससे प्रस्तुति को आधुनिक और नवाचारी स्वर मिला।मंचन में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में आस्था सिंह, सृष्टि सिंह, अक्षिता सचान, आर्यन पांडेय, आदर्श त्रिपाठी, शिव दत्त, प्रांजुल गुप्ता, यश गुप्ता, प्रज्ञा यादव, जिया खान, हर्षित शुक्ला, आस्था वर्मा, स्तुति निर्मल तथा प्रिया गौतम शामिल रहे।

इस अवसर पर डॉ. अंकित त्रिवेदी, डॉ. सोनाली मौर्य, डॉ. सुमाना बिस्वास, डॉ. पूजा अग्रवाल, सुश्री सजल आरिफ, डॉ. श्रीप्रकाश, डॉ. अंजनी कुमार उपाध्याय, डॉ. सुमित कुमार चौधरी, डॉ. राजकुमार त्रिपाठी तथा डॉ. मिठाई लाल वर्मा आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज के निदेशक डॉ. सर्वेश मणि त्रिपाठी के निर्देशन में हुआ। संयोजन डॉ. प्रभात गौरव मिश्र ने किया। नाटक का निर्देशन सृष्टि सिंह एवं टीम ने किया।अंत में डॉ. प्रभात गौरव मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की सफलता में आशीष अत्रेय, विकेश बाजपेयी, शिवांशु सचान तथा सभी प्रतिभागी छात्रों के योगदान की सराहना की गई।

टिप्पणियाँ