Customised Ads
पकड़े गए अपराधी आवारा गोवंशीय पशुओ का वध करके उनका मांस बेचकर धन अर्जित करते थे

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 17अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल महोदय के निर्देशन में व श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज के पर्यवेक्षण में दिनांक-16.04.2026 को प्रभारी निरीक्षक मो0 मतीन खांन मय टीम उ0नि0 रामानन्द, उ0 नि0 मोहम्मद खान व उ0नि0 अवनीश कुमार व उ0नि0 रामपूजन बिन्द उ0नि0 दीपक कुमार व उ0नि0 रजनीश भाटी व हे0का0 630 इबरान हुसैन व का0 4947 धीरेन्द्र कुमार के उच्चाधिकारीगण के आदेश के क्रम मे रवाना होकर अभियुक्त गण 01.अभियुक्त राजू हड्डी उर्फ सिराज पुत्र स्व० हसमत उल्ला नि0 92/172 हीरामन का पुरवा उम्र 51 वर्ष 02.अरसलान पुत्र राजू हड्डी उर्फ सिराज नि0 92/172 हीरामन का पुरवा थाना बेकनगंज कानपुर नगर उम्र 22 वर्ष. 03.मो0 उजैद उर्फ बाबू पुत्र मल्लू नि० तिरपाल वाला हाता थाना बेकनगंज कानपुर नगर उम्र-23 वर्ष द्वारा वर्ष 2025 मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 13/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि व 11 पशु क्रूरता अधि0 पंजीकृत किया गया है।

यह एक संगठित गिरोह उक्त गैंग अपने सदस्यो के साथ मिलकर अनुचित आर्थिक भौतिक बुनियादी लाभ प्राप्त करने हेतु गायो की चोरी करके व आवारा गोवंशीय पशुओ का वध करके उनका मांस बेचकर धन अर्जित करने जैसे अपराध कारित करते है। जिनके विरूद्ध जनपदीय स्तर पर 202 डी गैग पंजीकरण है । तथा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 41/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम 1986 पंजीकृत है, जिसमे नामजाद/वांछित अभियुक्त गण 01.अभियुक्त राजू हड्डी उर्फ सिराज पुत्र स्व० हसमत उल्ला नि0 92/172 हीरामन का पुरवा थाना बेकनगंज उम्र 51 वर्ष 02.अरसलान पुत्र राजू हड्डी उर्फ सिराज नि0 92/172 हीरामन का पुरवा थाना बेकनगंज कानपुर नगर उम्र 22 वर्ष. 03.मो0 उजैद उर्फ बाबू पुत्र मल्लू नि० तिरपाल वाला हाता थाना बेकनगंज कानपुर नगर उम्र-23 वर्ष मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त अभियुक्तो को कारण गिरफ्तारी बताकर व कारण गिरफ्तारी नोटिस तामील कराकर अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

टिप्पणियाँ