Customised Ads
जनता महाविद्यालय अजीतमल में जैविक उत्पाद बनाने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

न्याय धारा/औरैया। शुक्रवार 17अप्रैल 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज महाविद्यालय के कृषि विज्ञान के छात्र एवं छात्राओं को सस्य विज्ञान विभाग द्वारा जैविक उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ0 पंकज द्विवेदी, डॉ0 उमेश दुबे, डॉ0 योगेश कुमार, डा0उमाकांत मिश्रा व डॉ0 धर्मेंद्र कुमार द्वारा पंचगव्य, वीजामृत, जीवामृत, ब्रह्मास्त्र, नीमस्त्र एवं आग्नेयास्त्र इत्यादि उत्पाद बनवाए गए।यह सभी उत्पाद फसल में बीज उपचार,जैविक उर्वरक व फसलों के चूसने तथा काटने वाले कीटों पर नियंत्रण के लिए प्रभावशाली हैं और इनके उपयोग से कृषि रसायनों का उपयोग कम किया जा सकता है तथा जैविक विधि से फसल उत्पादन किया जा सकता है।

जैविक विधि से मिट्टी का स्वास्थ्य और पर्यावरण को बेहतर बनाने के साथ-साथ मनुष्यों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। इस कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे जी एवं प्राचार्य प्रो0 (डॉ) अरविंद कुमार शर्मा डॉ0 अजय कुमार डॉ वीरेश सिंह भदौरिया कृषि संकाय के डीन डॉ बी के त्रिपाठी डॉ0 बृजकिशोर डॉ0 शशी पालीवाल व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

टिप्पणियाँ