न्याय धारा/कानपुर नगर। शनिवार 04अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण द्वारा संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण हेतु आज बर्रा मंडल, किदवई नगर मंडल एवं ओम पुरवा मंडल में कार्यशालाओं का विधिवत शुभारंभ किया गया। इन कार्यशालाओं में अपेक्षित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सहभागिता कर रहे हैं। विशेष रूप से सभी कार्यकर्ता कार्यशाला के दौरान रात्रि प्रवास भी करेंगे, जिससे संगठनात्मक समन्वय और आपसी संवाद को और अधिक मजबूती मिलेगी।
जिला मीडिया प्रभारी के अनुसार कार्यशाला में कुल 7 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान, सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। प्रत्येक सत्र में अनुभवी वक्ताओं द्वारा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी ने ओम पुरवा मंडल में सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और उनका प्रशिक्षण एवं सक्रियता संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाती है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कार्यशाला के सभी सत्रों में गंभीरता से भाग लें और यहां प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव को अपने-अपने क्षेत्रों में लागू करें। उन्होंने विशेष रूप से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर बल दिया और कहा कि यही आगामी चुनावों में विजय का मार्ग प्रशस्त करेगा।
इसके उपरांत जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह जी ने द्वितीय सत्र में किदवईनगर मंडल एवं तृतीय सत्र में बर्रा मंडल में सहभागिता करी
कार्यक्रम में पूर्व विधायक रघुनंदन भदोरिया जी मंडल अध्यक्ष सनी जायसवाल, जिला पदाधिकारी एल बी पटेल सुरेश मोदीएवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं ऊर्जा का विशेष वातावरण देखने को मिला।

addComments
एक टिप्पणी भेजें