पुलिस उपायुक्त पश्चिम, एस.एम. कासिम आबिदी
न्याय धारा/कानपुर नगर। बुधवार 01अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। थाना रावतपुर क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अवैध किडनी खरीद-फरोख्त के प्रकरण में जांच के दौरान 6 व्यक्तियों सहित कुछ अन्य डॉक्टरों के नाम प्रकाश में आए हैं। इनमें से कई अभियुक्त वर्तमान में वांछित हैं।इनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। साथ ही अन्य जनपदों के अस्पतालों की संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
प्रकरण में अपनी किडनी बेचने वाले दो व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिससे कुछ नए तथ्य सामने आए हैं। इन तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। दोनों व्यक्तियों का उपचार जारी है, वे सुरक्षित हैं तथा उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि संबंधित व्यक्ति देहरादून का एमबीए छात्र है, जिसने आर्थिक तंगी एवं फीस जमा करने के दबाव में यह कदम उठाया। प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है तथा विवेचनात्मक कार्रवाई प्रचलित है।

addComments
एक टिप्पणी भेजें