Customised Ads
कमिश्नरेट कानपुर के तीन निरीक्षक सहायक पुलिस आयुक्त पद पर पदोन्नत

न्याय धारा/कानपुर नगर। बुधवार 01अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित पिपिंग सेरेमनी में कमिश्नरेट कानपुर में तैनात निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, सुभाष चन्द्र एवं रवीन्द्र प्रताप सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर पदोन्नत किया गया। 

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल एवं पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दिनेश त्रिपाठी द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को पदचिह्न पहनाकर सम्मानित किया गया। पुलिस आयुक्त महोदय ने नवपदोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ