Customised Ads
“चिकित्सा सेवा सम्मान पत्र” से डॉ. रजनीश त्रिपाठी को AIIMS नई दिल्ली में सम्मानित किया गया

न्याय धारा/ नई दिल्ली। सोमवार 13अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की एकादशी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली के जवाहर लाल ऑडिटोरियम में कल आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांस हेल्थकेयर एंड रिहैबिलिटेशन साइंसेज (NCAHRS-AIIMS) के अवसर पर कानपुर के डाॅ. रजनीश त्रिपाठी जोकि संरक्षण परिवार के सदस्य भी है को “चिकित्सा सेवा सम्मान पत्र” से सम्मानित किया गया।

डॉ. रजनीश त्रिपाठी कानपुर स्थित ग्लोबल क्लिनिक के निदेशक एवं प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट को यह सम्मान उन्हें स्वास्थ्य एवं पुनर्वास (Rehabilitation) के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, मरीजों के प्रति समर्पण एवं आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीकों के प्रभावी उपयोग के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में देशभर से आए वरिष्ठ डॉक्टरों, विशेषज्ञों एवं शोधकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. त्रिपाठी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत बताया गया। डॉ. त्रिपाठी ने इस सम्मान को अपनी टीम एवं मरीजों के सहयोग का परिणाम बताते हुए कहा कि वे भविष्य में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है और सभी ने उन्हें इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए बधाई दी।

टिप्पणियाँ