Customised Ads
कॉलेज ऑफ जनरल प्रेक्टीशनर्स कानपुर सब फैकल्टी का 43वां वार्षिक रिफ्रेशर कोर्स आई एम ए टेंपल ऑफ सर्विस कानपुर में 1 मई से 3 मई, 2026 तक आईएमए भवन, कानपुर में आयोजित होगा

न्याय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 29अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कॉलेज ऑफ जनरल प्रैक्टिशनर्स (सीजीपी), कानपुर सब फैकल्टी द्वारा आयोजित होने वाले XLIII रिफ्रेशर कोर्स 2026 के संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन आईएमए भवन में किया गया। 

इस पत्रकार वार्ता को आईएमए, कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, सहायक निदेशक आईएमए सीजीपी डॉ. गौरव चावला, सचिव डॉ. शालिनी मोहन, सचिव आईएमए सीजीपी डॉ. शरद दमेले, वैज्ञानिक सचिव डॉ. दीपक श्रीवास्तव वित्त सचिव डॉ विशाल सिंह एवं डॉ गौरव मिश्रा, प्रेस एंड मीडिया कॉर्डिनेटर ने संयुक्त रूप से मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित किया।

इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर की अध्यक्ष डा० अनुराग मेहरोत्रा ने बताया कि दिनांक 1 मई से 3 मई, 2026 तक आई.एम.ए. सी.जी.पी. (कॉलेज ऑफ जनरल प्रेक्टीशनर्स) कानपुर सब फैकल्टी का 43वां वार्षिक रिफ्रेशर कोर्स आई एम ए टेंपल ऑफ सर्विस कानपुर के नवीन सभागार जितेंद्र कुमार लोहिया ऑडिटोरियम, आईएमए भवन, कानपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस बार का रिफ्रेशर कोर्स 3 दिन का होगा। इस रिफ्रेशर कोर्स में देश के प्रतिष्ठित चिकित्सक, वक्ता के रूप में भाग लेगें तथा कानपुर के चिकित्सकों को विभिन्न बीमारियों, उनके निदान एवं नवीनतम उपचार के संबंध में व्याख्यान देंगें।

आई.एम.ए. सी.जी.पी. कानपुर सब फैकल्टी के असि० डायरेक्टर डॉ. गौरव चावला ने बताया कि इस बार 3 दिन चलने वाले इस रिफ्रेशर कोर्स की थीम "कनेक्टिंग केयर: एक स्वस्थ भविष्य के लिए नवाचार" है। इस बार इस आईएमए सीजीपी प्रोग्राम के लिए एमसीआई ने सबसे अधिक 6 क्रेडिट पॉइंट्स दिए है जो चिकित्सकों को आगे बहुत ही सहायक सिद्ध होगे। इस रिफ्रेशर कोर्स में कुल 22 वैज्ञानिक सत्र होगे। आई०एम०ए० सी०जी०पी० का उद्घाटन दिनांक- 2 मई ,2026 को दोपहर 3:00 से 4:00 बजे आई एम ए कानपुर के सभागार में सम्पन्न होगा।

इस समारोह के मुख्य अतिथि सतीश महाना सभापति उत्तर प्रदेश विधानसभा एवं विशिष्ट अतिथि सलिल विश्नोई एम एल सी कानपुर नगर है। इस बार कैंसर पर पैनल डिस्कशनस का भी आयोजन किया गया है। जो रोजमर्रा में मरीजों के इलाज में उपयोगी होगी। उन्होंने जानकारी दी कि इस रिफ्रेशर कोर्स में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा जनरल प्रैक्टिशनर्स के लिए उपयोगी, अद्यतन एवं व्यावहारिक विषयों पर व्याख्यान दिए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान आधुनिक चिकित्सा तकनीकों, नवीनतम उपचार पद्धतियों एवं क्लिनिकल प्रैक्टिस से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

इस अवसर पर आईएमए कानपुर के सचिव डॉ. शालिनी मोहन ने बताया कि इस बार के रिफ्रेशर कोर्स में आई०एम०ए० के सभी वरिष्ठतम पदाधिकारी दूर-दूर से शामिल होंगे और इस कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ायेंगे। 3 दिनों तक चलने वाले इस रिफ्रेशर कोर्स में जनरल प्रेक्टिसनर्स के लिए बहुत ही उपयोगी विषय रखे गये हैं। इन विषयों के व्याख्यानों से जर्नल प्रेक्टिशनर्स अपनी रोज की प्रेक्टिस में नयी चीजे जोड़ सकते हैं।

आई.एम.ए. सी.जी.पी. कानपुर सब फैकल्टी के सचिव डॉ. शरद दमेले ने बताया कि इस बार के रिफ्रेशर कोर्स में अभी तक इस रिफ्रेशर कोर्स के हेतु 540 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इस बार छात्रों एवम् चिकित्सकों के लिए इस बार की आयोजक टीम ने पैनल डिस्कशन का भी आयोजन किया है।

रिफ्रेशर कोर्स का समापन समारोह दिनांक 3 मई, 2026 को आई एम ए, कानपुर के सभागार में सायं 7:00 बजे सम्पन्न होगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि आईएमए यूपी स्टेट के पदाधिकारी होगे। 

वैज्ञानिक सचिव डॉ. दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जो दैनिक चिकित्सा अभ्यास में अत्यंत उपयोगी होंगे।

वित्त सचिव डॉ विशाल सिंह ने बताया कि इस 3 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स के द्वितीय दिन 02 मई 2026 को रात्रि में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन बिठूर में किया गया है। इसमें आईएमए के सदस्य एवं पारिवारिक सदस्य अपनी प्रस्तुति देगे।

टिप्पणियाँ