न्याय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 29अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। यहां के क्षेत्रीय लोगों ने लगभग पिछले दो वर्षों से श्री विठ्ठल देव रुक्मणी देवी नारायण मंदिर के निर्माण कार्य में लगे हुए हैं और यह मंदिर का निर्माण क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से किया जा रहा है।
मंदिर निर्माण समिति के कार्यकर्ता विवेक ने बताया है की आब प्राण प्रतिष्ठा के लिए कुछ ही दिन शेष है जो कार्य है वह बड़ी तेजी से हम लोग कर रहे हैं कलश लाना हैं और मूर्ति आनी है जिसकी प्राण प्रतिष्ठा अगले सप्ताह होनी है।
यह मंदिर पनकी धाम स्टेशन रोड पर स्थित है और यहां से प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर भी पास में ही स्थित है
वैदिक परंपरा में मंदिर की स्थापना और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का एक बड़ा विधान है इसी वैदिक परंपरा का निर्वाह करते हुए विशिष्ट आचार्य द्वारा श्री विठ्ठल देव रुक्मणी देवी नारायण मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन 3 मई से 7 मई 2026 तक किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत 3 मई रविवार को सुबह 8 बजे कलश यात्रा से होगी। मुख्य प्राण प्रतिष्ठा तथा पूर्णाहुति 7 मई गुरुवार को संपन्न होगी। 8 मई शुक्रवार को भण्डारे का आयोजन किया गया है।
आयोजक मंडल के विवेक, मोनू, रजोल मिश्र, रवि सचान आदि ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।

addComments
एक टिप्पणी भेजें