न्याय धारा/कानपुर नगर। बुधवार 08अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत विभिन्न मंडलों में हो रहे कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता अभियान को गति दी जा रही। इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में सिविल लाइन मंडल के बाबा घाट में प्रातः 8 बजे स्वच्छता अभियान चलाया गया।
यहां पर कार्यकर्ताओं ने घाट पर जगह जगह पड़े कूड़े को एकत्रित कर कूड़े दान में डाला और घाट पर झाड़ू लगाकर वहां के स्थानीय निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।इस अवसर पर वहां एकत्रित कार्यकर्ताओं और नागरिकों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित कहा कि स्वच्छता अभियान एक दिन का अभियान नहीं ये निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है ।हम सभी का नैतिक कर्तव्य है कि हम सब मिलकर अपने वार्ड,अपने शहर,अपने प्रदेश और देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में अपना सहयोग करे।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 जो 5 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चलाया जाएगा जिसमें स्वच्छता अभियान को विशेष रूप से महत्व दिया है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष और अभियान के संयोजक नवाब सिंह सहित मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की संतुति पर रायपुरवा मंडल अध्यक्ष अनंत मिश्रा,गीता नगर मंडल अध्यक्ष व कल्याणपुर मंडल ने अपने मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की।

addComments
एक टिप्पणी भेजें