न्याय धारा/कानपुर नगर। रविवार 05अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की तृतीया, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU), कानपुर में माननीय कुलपति महोदय के मार्गदर्शन में दिनांक 5 अप्रैल 2026 को North Zone पुरुष खो-खो चैम्पियनशिप 2025–26 के सफल आयोजन के संदर्भ में कोच एवं मैनेजरों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में लगभग 20 विश्वविद्यालयों के कोच एवं मैनेजरों की सक्रिय उपस्थिति रही। इस अवसर पर खो-खो खेल के राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी श्री मनोज कुमार एवं श्री प्रमोद कुमार ने प्रतिभागियों को खेल से संबंधित नवीन नियमों, तकनीकी प्रावधानों तथा प्रतियोगिता संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया। उन्होंने निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु प्रतियोगिता संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार, खेल सचिव डॉ. निमिषा कुशवाहा सहित विभाग के समस्त शिक्षकगण एवं कोच उपस्थित रहे। सभी ने अपने सुझाव एवं सहयोग के माध्यम से प्रतियोगिता को सफल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी प्रतिभागी विश्वविद्यालयों के मध्य समन्वय स्थापित करना तथा प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप प्रदान करना था।

addComments
एक टिप्पणी भेजें