न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 18अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। सेकंड इनिंग विमेन थिएटर द्वारा शाम 6:00 बजे, स्थानीय मोतीझील में रुपीना मिश्रा व अन्नू आर गोयल द्वारा निर्देशित" मैं भी हूं "नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया, जिसमें अभिनय व गीतों के द्वारा, डॉक्टर सुमन निगम , मीना मेहरोत्रा ,बीना शैलेश,सुनीता वार्ष्णेय ,सरिता द्विवेदी, नीता पांडे, पूनम मिश्रा,कविता टंडन, गीता पांडे ने पिछले 70 साल से चल रहे, महिला आरक्षण के विषय में बताया गया।
आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में, महिला सशक्तिकरण की राह में एक नई ज्योति जली है। आगे आने वाले भविष्य में उसका प्रकाश हमारी आधी आबादी के रूप में प्रज्ज्वलित होगा। विधानसभा से लेकर लोकसभा तक,पंचायत से लेकर संसद तक चलने वाली इस आंधी को रोकना लगभग नामुमकिन है। नारी के हाथ जहां कलम उठा सकते हैं, वहां शासन की बागडोर भी संभाल सकते हैं। इसे संयोग कहेंगे की नारी शक्ति वंदन अधिनियम,हमारे देश की प्रथम महिला ,राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के कार्यकाल में ही संभव हो पा रहा है। नारी सदैव वंदनीय थी, है और रहेगी।
उपस्थित दर्शकों ने ध्यान पूर्वक नाटक द्वारा दी गई ,महत्वपूर्ण जानकारी को सुनते हुए ,तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह वर्धन किया।

addComments
एक टिप्पणी भेजें