न्याय धारा/कानपुर नगर। बुधवार 08अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना रेउना पुलिस द्वारा 20 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
उपरोक्त अपराधियों को पकड़ने मे थाना साढ़, घाटमपुर, सजेती पुलिस टीम, क्राइम ब्रांच व साइबर टीम (दक्षिण जोन) का सहयोग रहा।
कानपुर पुलिस आयुक्त द्वारा प्रेस वार्ता कर पकड़े गए साइबर अपराधियों के विषय में जानकारी दी गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 16 स्मार्ट मोबाइल फोन, 04 कीपैड फोन, 12 फर्जी आधार कार्ड, 01 एटीएम कार्ड व तलाशी में ₹4480 नकद बरामद हुए। अभियुक्त फर्जी सिम व मोबाइल नंबरों का उपयोग कर प्रधानमंत्री आवास योजना व पुलिस का भय दिखाकर ऑनलाइन ठगी करते थे। अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

addComments
एक टिप्पणी भेजें