Customised Ads
चोरी हुए 19 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मूल स्वामियों को सुपुर्द किए गए

थाना प्रभारी कल्याणपुर सुमेध जाधव (IPS) कमिश्नरेट कानपुर नगर। 
न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 13अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की एकादशी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज थाना कल्याणपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए पिछले सात दिनों में खोए/चोरी हुए 19 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मूल स्वामियों को सुपुर्द किए गए।

यदि आपका मोबाइल खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो तत्काल यूपी कॉप/ नजदीकी थाने पर जाकर लॉस्ट आर्टिकल रिपोर्ट दर्ज कराएं। इसके पश्चात सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक किया जाता है, जिससे शीघ्र बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है। सुमेध जाधव (IPS) इस सराहनीय कार्य के लिए साइबर टीम की प्रशंसा की है।

टिप्पणियाँ