Customised Ads
जुड़वा 11 साल की दोनों बच्चियों की हत्या पिता द्वारा, मौके पर पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी 

न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 19अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज सुबह शहर के नौबस्ता थाना अंतर्गत त्रिमूर्ति अपार्टमेंट से एक बड़ा ही दर्दनाक मामला सामने आया है एक पिता ने अपनी 11 साल की दो नाबालिग जुड़वा पुत्रियों की गला रेट कर हत्या कर दी।

प्रातः लगभग 04:30 बजे यूपी-112 के माध्यम से उक्त घटना की सूचना स्वयं हत्यारे पिता ने दी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फॉरेंसिक टीम द्वारा भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण एवं साक्ष्य संकलन किया गया है। दोनों बालिकाओं के शव घर के अंदर पाए गए हैं, जिनके गले पर कटे हुए घाव के निशान हैं। घटना के संबंध में अभियुक्त, जो कि मृतक बालिकाओं का पिता है, को गिरफ्तार कर लिया गया है। यदि सूत्रों की माने तो पिता डिप्रेशन का शिकार है जिसके कारण ऐसी घटना हुई। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वर्तमान में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है तथा पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा। शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

टिप्पणियाँ