न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 27अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की एकादशी (मोहिनी एकादशी), बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले के सभी 1258 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया। इस अभूतपूर्व आयोजन के साथ कानपुर उत्तर जिले ने प्रदेश में अग्रणी भूमिका निभाते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने इस सफल आयोजन के लिए जिला ‘मन की बात’ संयोजक श्रीमती सुनीता गौड़ को सम्मानित करते हुए उनके नेतृत्व, समर्पण एवं कुशल संगठन क्षमता की सराहना की।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी 14 मंडलों के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सुना, जो संगठन की मजबूती और जनभागीदारी का प्रतीक है।
जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने का सशक्त माध्यम बन चुका है। यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सहभागिता के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि कानपुर उत्तर जिले के कार्यकर्ताओं ने जिस तरह हर बूथ पर इस कार्यक्रम को सफल बनाया है, वह संगठन की प्रतिबद्धता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ‘मन की बात’ के माध्यम से प्राप्त प्रेरणा को कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जनसेवा और सामाजिक कार्यों में रूपांतरित कर रहे हैं, जिससे समाज के हर वर्ग तक सकारात्मक संदेश पहुंच रहा है।
इस अवसर पर जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री जी के विचारों का समर्थन करते हुए देश के विकास और जनकल्याण के संकल्प को दोहराया।

addComments
एक टिप्पणी भेजें